
नशे की हालत में पुलिस ने चार को पकड़ कर भेजा जेल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को देर शाम सदर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर बैंक कॉलेानी मोहल्ला से नशे की हालत में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें सत्यनारायण दास के पुत्र छोटू कुमार, रामसोगारथ पासवान के पुत्र आकाश कुमार, श्रवण झा के पुत्र सत्या झा एवं दिलीप पासवान शामिल हैं. सभी एक लॉज में बैठकर शराब पी रहा थे. मंगलवार को सभी पकड़े गये युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सदर थानाध्यक्ष शिवमुनी प्रसाद के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.

