
नशे की हालत में उत्पाद विभाग ने एक को पकड़ा, अन्य जगह छापेमारी जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक दीनबन्धु के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में बहादुरपुर थानाक्षेत्र के रामनगर आईटीआई के निकट एक व्यक्ति को नशे की हालत में पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति का नाम सुशील पासवान है जिसका टेस्ट पॉजिटिव पाये जाने के बाद हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद समाचार लिखे जाने तक अन्य जगह छापेमारी जारी है।

