
कटैया में माले की दावेदारी सभा सम्पन।

कटैया में माले की दावेदारी सभा सम्पन।
दरभंगा: जिले के बिरौल के कटैया में मुसहरी टोला में मुसहरों को उजाड़ने के सामंती साजिश के विरोध में आज दावेदारी सभा का आयोजन ब्रह्मस्थान प्रांगण में किया गया। अध्यक्षता अशर्फी दास ने किया जबकि सभा का संचालन बैजनाथ यादव ने किया। माले नेताओं ने कहा कि यहाँ 40 वर्षों से बसे मुशहरों को उजाड़ने की कोशिश सामंत और प्रशासन मिलकर कर रहा है। पुलिस का प्रतिरोध कर रही जगमाया देवी की मौत हो गयी और कई अन्य महिलाएं घायल हुई। सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत आज दरभंगा में पोलो मैदान से कटैया मार्च के रूप में हुई। कटैया मुशहरी मे हुई सभा को संबोधित करने वालों में कर्नल लक्ष्मेश्वर मिश्र, माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, आर के सहनी,अभिषेक कुमार,रोहित सिंह, प्रो0 कल्याण भारती, बैद्यनाथ यादव(छोटा), बिन्दे सदाय, हनुमान सदाय, शनिचरी देवी आदि प्रमुख थे।

