
कुशेश्वरस्थान के पांच पंचायतों के कई स्कूलों में बाढ़ के पानी प्रवेश के कारण पठन-पाठन ठप।

कुशेश्वरस्थान : कुशेश्वरस्थान पूर्वी कोशी और कमला में उछाल के कारण प्रखंड के पांच पंचायतों के अधिकांश गांव पानी से घिर गये हैं. गांव टापू में परिवर्तित हो गया है. पिछले 48 घंटे में 6 फीट पानी बढ़ा है. वहीं प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया व चौकिया सहित कई विद्यालयों में पानी घुस गया है. वहीं चौकिया, लक्ष्मीनिया, विशुनिया सहित कई गांव में देर शाम पानी प्रवेश करने की स्थिति बन गई थी. गांव के अधिकांश सड़कों पर पानी आ जाने के कारण सिर्फ नाव ही सहारा बचा है. वहीं इटहर और भिंडुआ पंचायत के ग्रामीण कमला-बलान के तटबंधों पर बने आशियाना में जाना शुरू कर दिया है. अंचलाधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 65 नावों का संचालन हो रहा है. उन्होंने बताया कि अगस्त में आई बाढ़ से अभी एक फीट पानी कम है. लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

