Home मुख्य ऐतिहासिक कदम: जिला परिषद् में मिथिला राज्य के सर्मथन में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 29, 2016

ऐतिहासिक कदम: जिला परिषद् में मिथिला राज्य के सर्मथन में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास। Voice of Darbhanga

img_20161129_212931_482

दरभंगा : जिला परिषद् के अध्यक्षा और उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के सहयोग से आज मिथिला राज्य की मांग को सर्मथन देते हुए प्रास्ताव पास किया है. मिथिला राज्य निर्माण सेना कि ओर से जारी विज्ञप्ति में उपरोक्त बातों कि जानकारी दी गई है. सनद रहे कि निर्माण सेना ने जिला परिषद् के अध्यक्ष व सदस्यों से सर्मथन कि मांग की थी. वैसे पहली बार कोई निर्वाचित संस्था अपने यहां इस तरह का प्रस्ताव का अनमोदन किया हे. सनद रहे कि मिथिला राज्य को लेकर कई लोग और संस्था वर्षों से आंदोलन करते आ रहे है लेकिन उसका प्रतिफल अभी तक दिखाई नहीं दिया था. पहली बार संवैधानिक संस्था ने अपने यहां प्रस्ताव पास कर इसकी शुरूआत की है. संस्था के अध्यक्ष रंगनाथ ठाकुर और महासचिव राजेश झा ने जिला परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के हवाले से कहा है कि बैठक में कहा कि मिथिला राज्य को सर्मथन देकर और इस तरह का प्रस्ताव पास कर जितनी खुशी आज हो रही है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. प्रस्ताव के बाद अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सबों को धन्यवाद व्यक्त किया. मिथिला राज्य निर्माण सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति के सर्मथन में जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्रीमति ललिता झा ने लिखित वकतव्य जारी कर कहा है कि सभी जिला परिषद् सदस्य और प्रखंडों से पहुंचे प्रमुखों ने सर्वसम्मती से प्रस्ताव पास किया है. विज्ञप्ति पर जिला परिषद् अध्यक्ष गीता देवी, माधव झा, शीला देवी, सुशिला देवी, नीतू देवी, भोला सहनी सहित 11 पार्षदों का हस्ताक्षर भी दिखाया गया है.

Share

Leave a Reply