
शराब पीने के आरोप में देर शाम तीन बाराती गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : बहेड़ा थाना परिसर में गुरूवार की देर शाम तीन शराबीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाईकिल पर तीन युवक सवार होकर थाना परिसर से जा रहे थे. उसी वक्त थाना अध्यक्ष ने ट्रिपल लोड होने के कारण जांच की जिसमे उक्त तीनो युवक नशे की हालत मे पाये गये. जब थानाध्यक्ष द्वारा पूछ ताछ की गयी तो उसमें एक बिरौल थाना के करहरी गॉव के मो0 हसमुद्धीन एंव दो अन्य समस्तीपुर जिला के सतमलपुर गॉव के मो ईरशाद, मो ईफजुल्ला का निवासी मिला है. इस संबंध में थानाध्यक्ष डी एन मंडल ने बताया किउक्त तीनो युवक बिरौल थाना के करहरी गॉव से बरात बहेड़ा बाजार आया था. तीनों युवकों को पुलिस अभिरक्षा मे जाँच के लिये अनुमण्डलीय अस्पताल भेजा गया है.

