Home मुख्य दिग्गजों की उपस्थिति में दरभंगा ग्रामीम विधानसभा में कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण प्रारम्भ। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 26, 2016

दिग्गजों की उपस्थिति में दरभंगा ग्रामीम विधानसभा में कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण प्रारम्भ। Voice of Darbhanga

img-20161026-wa0211

दरभंगा: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राघोपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन में प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा ने दीप प्रज्वलित करके किया। शुभारंभ सत्र में प्रदेश मंत्री ने सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। दुसरे सत्र में बालेश्वर भारती एवं तीसरे सत्र में पूर्व संगठन मंत्री हरेन्द्र पांडेय ने कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरने का काम किया । वही चौथे सत्र में डाले विधायक जीवेश कुमार मिश्र ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा कि एवं पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने केन्द्र सरकार कि उपलब्धिओ को जन्म जन्म तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओ से किया ।
इससे पहले सभी अतिथियों के अलावे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर एवं विधानसभा प्रभारी मुरारी मोहन झा को भी कार्यकर्ताओ ने पाग चादर से सम्मानित किया । अध्यक्षता मनीगाछी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा एवं मंच संचालन प्रदीप ठाकुर एवं अवधेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Share

Leave a Reply