
नदी की उपधारा में मगरमच्छ आ जाने से लोग भयभीत।

दरभंगा : कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उसड़ी पंचायत के छोटकी कोनिया गांव के बगल से बहने वाली कोशी नदी की उपधारा में मगरमच्छ आ जाने की खबर के कारण गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है. लोगो ने बताया कि मछली मारने वालों पर मगरमच्छ हमला भी कर चुका है. सबसे बड़ी बात है कि यह गांव तीन तरफ से इसी नदी से घिरा हुआ है और लोगों का आने-जाने का रास्ता नाव के सहारे ही है. छोटी नाव चलने के कारण लोग भयभीत है. ग्रामीण लखन मुखिया सहित अन्य लोगों ने गांव के लोगों को इस नदी में स्रान करने के लिए नहीं जाने की बात कही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब वह नदी के धारा में घूमता है, तो पानी काफी ऊपर उछलता है. वैसे प्रशासन इस बात से अनभिज्ञ है.

