Home मुख्य इंद्र पूजा केलिए बनाये जा रहे मूर्ति को तोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने जाम किया सड़क।
मुख्य - August 29, 2016

इंद्र पूजा केलिए बनाये जा रहे मूर्ति को तोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने जाम किया सड़क।

IMG_20160829_121828_099

दरभंगा: गत रात्रि तारडीह प्रखंड के महथौर गाँव में इंद्र पूजा केलिए बनाये जा रहे इंद्रदेव की मूर्ति तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से नाराज एवं दोषी पर कारवाई की मांग को लेकर आज सुबह से ही सैकड़ो ग्रामीण ने बहेड़ा-विदेश्वर मुख्य पथ को घंटो जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद में बेनीपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार के घटनास्थल पर पहुँच कर ग्रामीणों को समझाने और दोषी पर उचित कारवाई और अच्छे ढंग से प्रशासन के मौजूदगी में पूजा कराने की बात कहने पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।ग्रामीणों ने गांव के ही एक दबंग परिवार द्वारा विरोध करने एवं मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक ग्रमीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले की प्राथमिकी दर्ज करवाने मनीगाछी थाने पर पहुँचने की सूचना मिल रही रही।

Share

Leave a Reply