Home मुख्य सूचना लिपिक के सेवानिवृति पर भावुक हुए कार्यालय कर्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 31, 2016

सूचना लिपिक के सेवानिवृति पर भावुक हुए कार्यालय कर्मी। Voice of Darbhanga

zcamera-20161031_231515

दरभंगा: जिला सूचना जन सम्पर्क कार्यालय के सूचना लिपिक पद पर वर्तमान में कार्यरत जवाहर लाल झा आज सेवानिवृत हो गए। दरभंगा में श्री झा जून 2006 से इस कार्यालय में कार्यरत थे। अपने सेवानिवृति तक उन्होंने कुल 42 साल दो माह 29 दिन का सेवा दिया। श्री झा कार्यालय कर्मियों के बीच एक अविभावक के रूप में थे और इनके मृदुल एवं मिलनसार व्यवहार के सभी कायल थे। कार्यालय के मनीष कुमार आनंद ने बताया कि श्री झा उनलोगों के सिर्फ वरीय ही नहीं, बल्कि एक अविभावक कि भी भूमिका निभाते थे। रमेश कुमार ने कहा कि अपने कनीय कर्मियों के लिए हमेशा सहयोग को तत्पर रहते थे। वहीं कृष्ण कुमार मल्लिक भी भावुक होते हुए बताया कि श्री झा उनके बड़े भाई कि भूमिका का हमेशा उन्हें एहसास कराते थे।

अपने सेवानिवृति पर श्री झा ने कहा कि उन्हें दरभंगा में सभी कार्यालय कर्मियों, पदाधिकारियों एवं मीडियाकर्मियों का हमेशा प्यार एवं सहयोग मिला। इस अवसर पर कार्यालय कर्मी काफी भावुक दिखे और कुछ के तो आँखें भी छलक आयी। जिला सूचना एवं जनस्म्पर्क पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने के करण उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।

Share

Leave a Reply