Home मुख्य इकबाल अंसारी बने जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 23, 2017

इकबाल अंसारी बने जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1492958320857

दरभंगा: युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी को जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूर्व में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रहते हुए पूरे जिले के सभी प्रखण्डों में युवा जदयू को मजबूती से सांगठनिक स्वरूप देने में इनका अहम योगदान माना जाता है। वॉइस ऑफ़ दरभंगा से बात करते हुए श्री अंसारी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो नयी जिम्मेवारी दी है, उसका ईमानदारी से निर्वाहन करने का पूरा प्रयास करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े अधिक से अधिक लोगो को संगठन से जोड़ कर इस विभाग को पूरे जिला में मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यकताओं की समस्याओं को भी वह बखूबी दूर करने का प्रयास करेंगे। उनके इस मनोनयन पर उन्हें बधाई देते हुए युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष ई0 कमाल रसीद सबा ने कहा कि श्री अंसारी एक समर्पित कार्यकर्त्ता की तरह हमेशा सक्रिय रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि पूर्व के भांति नये जिम्मेवारी का भी सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे।

Share

Leave a Reply