Home मुख्य एक पूर्व सैनिक के जज्बे ने शहीदों के सम्मान में पूरे गाँव को किया भावुक। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 30, 2016

एक पूर्व सैनिक के जज्बे ने शहीदों के सम्मान में पूरे गाँव को किया भावुक। Voice of Darbhanga

img_20161030_183708_403

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर गाँव में दीवाली की रात लोगों को उस समय भावुक कर गया जब एक पूर्व सैनिक गौरीकांत झा ने शहीदों के नाम दीपक जलाया। दीपक जलाने के बाद उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बॉर्डर पर के दीवाली की बातें लोगों से शेयर कि कैसे सैनिक घर परिवार से दूर उन्हें यादों में समेटे सीमा पर डटे रहते हैं। कभी कभी तो सैनिको की ड्यूटी ऐसे लगती है कि कई पर्वों पर आना तो दूर, फोन पर बात भी नही हो पाती। सैनिकों केलिए देश की सीमा की रक्षा से बढ़ कर कोई पर्व त्यौहार नही होता।
श्री झा जब अपने अनुभव लोगों को बता रहे थे तो उनकी बातों की गहराई लोगों को इस कदर छू गयी कि कुछ लोगों के आँखों में आंसू आ गए और पूरा माहौल कुछ पल केलिए सबों को भावुक कर गया। इस अवसर पर श्री झा के साथ दरभंगा बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने भी दीप प्रज्वलित कर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Share

Leave a Reply