Home मुख्य जमीअत उलमा-ए-हिन्द के नगर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न।
मुख्य - August 18, 2016

जमीअत उलमा-ए-हिन्द के नगर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न।

20160818_150409

दरभंगा: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तेहत आज जमीअत उलमा-ए-हिन्द, जिला-दरभंगा के नगर अध्यक्ष का चुनाव जी0एन0 गंज कार्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में सर्वसम्मपती से हो गया। करीब ढाई बजे शुरू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफती साबिर कासमी ने किया। चुनाव कार्यक्रम को दरभंगा जिला जमीअत  उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मो0 शोएैब मुखिया जो बतौर मोशाहिद थे उनकी देखा भाल में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में शहरी (नगर) जमीअत उलमा-ए-हिन्द, जिला-दरभंगा के सचिव नजरे आलम, अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी (जिला सचिव), मिर्जा नेहाल बेग, मकसूद आलम पप्पु खान, जियाउर रहमान, मौलाना आफताब आलम, कारी मो0 सईद जफर, मुपफती नजरूल बारी, पफरीद अहमद सिद्दीकी, मौलाना गुलाम मुसतफा कासमी, मौलाना सगीर अहमद कासमी, मो0 कमरे आलम, कारी मुशताक कासमी, मास्टर गालीब, हाफिज मुर्तुजा, हाजी कमरूद्दीन, मो0 नासिर, मास्टर तहसीन, हाफिज अब्दुल अल्लाम, मो0 मिन्नतुल्लाह, अखलाकुर रहमान, मो0 सलामुद्दीन, मौलाना अब्दुल मतीन कासमी, मौलाना इमतेयाज मजाहीरी, मो0 सोहैल रजा, हाफिज नईम, मो0 नौशाद, मो0 आजम इत्यादी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मती से शहरी (नगर) जमीअत  उलमा-ए-हिन्द, जिला-दरभंगा का अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मतीन कासमी को चुना गया। इसमें यह भी फैसला लिया गया कि दरभंगा शहर में जमीअत उलमा-ए-हिन्द को मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम लगन के साथ काम को अंजाम देगी। मौलाना अब्दुल मतीन कासमी ने इस पद को कबूल करते हुए ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Share

Leave a Reply