Home मुख्य जनधन खाते में अब पहचान पत्र के साथ जमा हो रही है बड़ी राशि। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 29, 2016

जनधन खाते में अब पहचान पत्र के साथ जमा हो रही है बड़ी राशि। Voice of Darbhanga

img-20161128-wa0318

सौजन्य: मीडिया 24 ग्रुप
दरभंगा: नोटबंदी के बाद मानो पैसे का हाहाकार मचा है। सभी लोग इन परेशानियो से दो दो हाथ कर रहे है। कोई पैसा जमा कर रहा है तो कोई पैसे निकालने के लिए परेशान है। सरकार भी बैंक के सभी खाताधारी पर पैनी नज़र बनाये हुए है खासकर मोटी रकम जमा करने वाले और जनधन योजना में ज्यादा पैसा जमा करने वाले लोगो और उनके खाते पर। ऐसे में बैंक कर्मी भी जनधन खाते में छोटी मोटी रकम जमा करनेवाले को तो थोड़ी राहत दे रही है पर ज्यादा पैसा एक जनधन के खाते में डालने वाले खाताधारी से कोई न कोई पहचान पत्र लेकर ही धन जमा ले रही है। हलाकि रोज़ नियम में बदलाव होने के कारण बैंककर्मी भी कई तरह के उलझन में फंसे रहते है लेकिन मीडिया और न्यूज़ के माध्यम से जो जानकारी उन तक पहुचती है उसे वे तुरंत लागू करते है। हलाकि जनधन खाते को लेकर कोई नई गाइड लाइन बैंक के माध्यम से इन छोटे बैंक शाखा तक नहीं पहुचने के कारण कई तरह के भ्रम की भी स्थिति है। जनधन खाते को लेकर जब हमारी टीम दरभंगा के एक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पहुची तो बैंक मैनेजर ने कुछ ऐसी ही जानकारी दी। हलाकि उन्होंने यह बातें जरूर कही की आधार कार्ड नहीं होने के बाबजूद कोइ दूसरी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही पैसे लिए जा रहे है। साथ ही जिन्हें पर्सनल लेवल पर पहचान कर लेते है उनके खाते में पैसे डालने में कोई दिक्कत नहीं है। हलाकि कुछ खाते हमें वैसे भी देखने को मिले जिसमे महज़ कुछ सौ रुपये ही मौजूद थे।

Share

Leave a Reply