Home मुख्य जदयू नेता सह व्यवसायी से अपराधियों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी , नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
जदयू नेता सह व्यवसायी से अपराधियों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी , नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
दरभंगा: बिहार सरकार भले ही लाख दावे करें की बिहार में सुशासन की सरकार चलती है और हमने बिहार में अपराध पर अंकुश लगा दी है , लेकिन उनके ये दावे आये दिन खोखले साबित हो रही है। बिहार सरकार के सुशासन के दावे को ठेंगा दिखाते एक मामला दरभंगा में प्रकाश में आया है।
सुशासन बाबू के पार्टी के ही दरभंगा जिला जदयू के उपाध्यक्ष व कपड़ा व्यवसायी मो.हबीब असगर के मोबाईल पर अपराधीयो ने 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी है और ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मो.हबीब असगर को सोमवार की रात उनके मोबाइल पर दो बार अपराधियों का कॉल आया और पैसों नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी गई। अपराधियों के धमकी भरे फोन आने के बाद मो.हबीब असगर के डरे सहमे परिवार ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी , और पुलिस मामले को दर्ज कर अनुशंधान कर रही है।

