Home Featured बंद घर से 9 लाख के जेवरात की चोरी।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 20, 2026

बंद घर से 9 लाख के जेवरात की चोरी।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबू साहब कॉलोनी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी उड़ा ली। घटना 16 से 20 फरवरी के बीच हुई, जब किराएदार परिवार पश्चिम बंगाल गए हुए थे। पंचोभ गांव निवासी महादेव पासवान ने बिशनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 8 साल से सच्चिदानंद ठाकुर के मकान में रहते हैं। लौटने पर मुख्य ताला टूटा व गोदरेज अलमारी खुली मिली। सोने के झुमके, बाली, दो मंगलसूत्र, कंगन, हनुमान-राधाकृष्ण लॉकेट, चेन सहित 42 हजार नकद गायब।कीमती कपड़े व कागजात भी चोरी। मकान मालिक के कमरे का ताला व अलमारी भी टूटी। कुल 9 लाख का नुकसान। प्रभारी थानाध्यक्ष अबूजर हुसैन अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement
Share