
सन्नाटे के साये में जी रहे लोगो के बीच जब पहुंची गोपालजी की टीम तो खिल उठे चेहरे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर प्रखण्ड के बहेड़ा थानाक्षेत्र के हाविभौआर में तीन दिनों से तनावपूर्ण माहौल में डर के साये में जी रहे लोगो के चेहरे पर आज थोड़ी मुस्कान के साथ उम्मीद की किरण देखी। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा नेता अशोक नायक प्रदीप ठाकुर, अर्जुन सहनी आदि सहित 13 सदस्यीय टीम गाँव में लोगो से मिलकर हाल जानने पहुंची तो लगा जैसे लोगों कि हालात सामान्य होने की उम्मीद की किरण दिख गयी। नेतृत्व कर्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर बेनीपुर के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। यह उनका कार्यक्षेत्र भी रह चुका है और लोगो से परिचित भी हैं। अतः लोगो को लगा जैसे कि उनकी आवाज ऊपर शासन एवं सत्ता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम उनके पास खुद पहुंचे हैं। लोगो से मिलकर पूरी जांच रिपोर्ट टीम द्वारा प्रदेश अध्य्क्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री को भेजा जाएगा।
ज्ञात हो कि शनिवार की शाम नवाह जुलुस निकालने को लेकर दो पक्षो में तनाव हो गया था और अगले दिन मामला इतना बढ़ कि पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठी चार्ज करना पड़ा था। तब से लोग अपने घरों में दुबके पड़े थे और गाँव में सन्नाटा छाया था।

