
जोगीनाथ क्रिकेट कप पर मिर्जापुर का कब्जा। Voice of Darbhanga

जाले : जोगियारा के रेलवे मैदान में आयोजित जोगिनाथ युवा क्रिकेट कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जाले मिजार्पुर एलेवन क्रिकेट क्लव ने शानदार जीत दर्ज की, इसके खिलाड़ियो ने 47 रन से पीठारिया एलेवन को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया. टॉस जित कर जाले मिजार्पुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 19 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट गवा कर 142 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंदी पीठारिया टीम के समक्ष रखा. जवाब में पीठारिया की टीम खेलते हुए इसके खिलाड़ी लगातार धाराशाही होते चले गए, 10वें ओवर में ही इसके 6 विकेट का पतन हो गया, कप्तान मनीष ने 16 रन बनाकर मुतुजा के गेंद पर आउट होकर पेबेलियन वापस चले गए. इस टीम ने मात्र 40 रन बना रखा था. चन्दन कुम 2 ने पारी सम्हालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके. चुन्नू 10 रन प्रिंस 14 र्न मुरारी 16 रन का योगदान दिया. जाले मिजार्पुर के रिजवी ने 31 गेंद का सामना कर 2 चौका व एक छक्का के बदौलत 35 रन बनाकर नॉटआउट रहे. मलिंगा ने 15 शहनसाह ने 16 रन बनाया. इसके बॉलर दानिश ने 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 8 रन देकर 2 विकेट लिया शहीद 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटका, इल्तजा ने 2 ओवर गेंद फेककर 2 रन खर्च कर 2 विकेट गिराया. मैंन आॅफ द सीरीज का पुरस्कार पीठारिया टीम के चन्दन को मैंन आॅफ द मैच का पुरस्कार जाले मिजार्पुर टीम के इल्तिजा को प्रदान किया गया. एम्पायर कंचन कुमार सिंह के फैशला को सभी ने सराहना की. वहीं बिजेता टीम को लोकहित युवा विकास फाउंडेसन के अध्यक्ष अमन कुमार झा कप प्रदान किया. वहीं उप विजेता टीम को क्षेत्र के जानेमाने क्रिकेटर व पूर्व प्रखंड प्रमुख पति भूषण झा आजाद ने प्रदान किया.

