
न्यायिक पदाधिकारी अंबिका प्रसाद चौधरी का विदाई समारोह।

दरभंगा: बेनीपुर व्यवहार न्यायालय प्रांगण में आज शुक्रवार को युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के महासचिव सुशील चौधरी द्वारा न्यायिक पदाधिकारी अंबिका प्रसाद चौधरी को पाग चादर एवं मामला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। महासचिव चौधरी ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यो को व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने हमेशा वार और बेंच में समन्वय स्थापित कर न्यायिक कार्यो का निष्पादन किया। इस अवसर पर न्यायायिक पदाधिकारी श्री चौधरी ने कहा कि न्यायायिक कार्येां के निष्पादन करने में व्यवहार न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं ने उन्हें पूर्णरूपेण सहयोग किया। वे बेनीपुर को हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुदेव उपाध्याय, एसीजे एम नंदकिशोर राम, न्यायायिक पदाधिकारी ए के गोंद, रजिस्ट्रार अनिल कुमार, अधिवक्ता संजीव कुमार झा सहित न्यायालय के कई अधिवक्ता एवं कर्मी मौजूद थे।

