Home मुख्य न्यायिक पदाधिकारियों ने डाकजनी में मारे गए कर्मी को दी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 5, 2016

न्यायिक पदाधिकारियों ने डाकजनी में मारे गए कर्मी को दी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga

img_20161205_212905_495

दरभंगा : दरभंगा व्यवहार न्यायालय कर्मी शिवेशवर ठाकुर की हत्या पर सोमवार को न्यायलय प्रांगण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूणेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में न्यायिक पदाधिकारियों एवं सभी न्यायलय कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने प्रिय सहकर्मी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. विदित हो कि शनिवार की रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव में डकैती के दौरान स्वर्गीय ठाकुर ने डकैतों का प्रतिरोध किया. इसी दरम्यान अपराधियों ने बम मारकर उनकी हत्या कर दी. शोक सभा में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार श्रीवास्तव, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अजित कुमार सिंहा, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विद्या सागर पाण्डेय, न्यायिक पदाधिकारी वी0 के0 गुप्ता समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी और न्यायालय कर्मी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply