
अभी अभी: एक दुकान से आग ने अन्य दुकानों को लिया चपेट में। Voice of Darbhanga

दरभंगा/मधुबनी: आज शाम करीब सवा आठ बजे सकरी बाज़ार के पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने एक कपड़े के दूकान में अचानक आग लग गयी। दुकान उसी समय कुछ देर पहले बन्द किया गया था। देखते ही देखते आग ने दो तीन अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। दरभंगा के बॉर्डर पर यह स्थल मधुबनी जिला में पड़ता है। स्थानीय लोगो ने बताया कि मधुबनी जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद भी करीब पौने घण्टे बीत जाने पर भी फायर बिग्रेड की टीम नही पहुंची थी। आग लगने के कारणों का कोई पता नही चल पाया है।

