
दरभंगा: अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार दरभंगा बेनीपुर रोड में देकुली चट्टी के निकट दरभंगा से जा रही बस पलट गयी। इस दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। सभी घायलों को इलाज़ हेतु डीएमसीएच भेजा गया है। विस्तृत जानकारी जल्द अपडेट किया जाएगा।