
अपराधियों ने मुख्य सड़क पर मुखिया पति की बाइक लूटी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार रात के करीब आठ बजे जाले थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर हाई स्कूल के निकट भड़वाड़ा-जाले मुख्य सड़क पर दो अपाची बाइक पर सवार छः अपराधियों ने जाले उत्तरी के मुखिया शमा परवीन के पति मो0 ताज की नई ग्लैमर बाइक लूट की। बताया जाता है कि अपराधियों के हाथ में पिस्तौल था और सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे। मुखिया पति जोगियारा निवासी सुरेश सिंह के साथ भड़वाड़ा से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ में रखे सात हज़ार रुपये भी अपराधियों ने लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने खासकर सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।

