
बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा कमतौल पथ में मरवा चौक के समीप बुधवार को कमतौल से दरभंगा जा रही यात्री बस की चपेट में आ जाने से एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे घंटो सड़क मार्ग घटना की जानकारी मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा. मृतक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के घाट भटरा गाँव निवासी बाबू लाल यादव के पुत्र राम देव यादव के रूप में की गई. घटना के मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक एक मोटरसाइकिल पर पीछे सवार हो कमतौल से दरभंगा की ओर जा रहा था कि मरवा चौक के समीप एक साइकल सवार से टक्कर हो गई. साइकल सवार व मोटरसाइकल पर सवार दोनों लोग मोटरसाइकल से पथ पर जा गिरे, मृतक अधेड़ बीच सड़क पर जा गिरा इतने में ही कमतौल की ओर से दरभंगा जा रही बस के अगले चक्के के नीचे आ जाने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई.

