Home मुख्य गजब: निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों को कागज पर पूर्ण दिखा कर उठा लिया पैसा!
मुख्य - August 25, 2016

गजब: निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों को कागज पर पूर्ण दिखा कर उठा लिया पैसा!

IMG-20160825-WA0009

दरभंगा: जिले के केवंटी प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग के अभियंता के द्वारा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण दिखाकर पैसा उठाव का बड़ा गंभीर मामला सामने आया है। केवटी प्रखंड में बनाये गए कनीय अभियंता के द्वारा आठ आंगनवाड़ी केंद्र पर बिना पूर्ण किये ही सम्पूर्ण राशि का उठाव कर फरार हो जाने के बाद युवा जदयू जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी द्वारा किये गए पहल पर कार्यपाल अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग ने उनके साथ दो एसडीओ एवं एक सीनियर कनीय अभियंता की टीम को भेजा। टीम ने सभी आठ केंद्रों का दौरा किया जिसमे गड़बड़ घोटाला सामने आया। किसी का भवन अर्धनिर्मित तो किसी में खिड़की किवाड़ी बाकि आदि दिखा।
इसी वर्ष अवकाश प्राप्त हुए कनीय अभियंता राजकुमार सिंह ने कार्य पूर्ण होने का रिपोर्ट किया है।उन्ही के द्वारा रिपोर्ट किये गए आंगनवाड़ियों की सूचि पर जांच की गयी जो वर्तमान में भी निर्माणाधीन है लेकिन कागज पर पूर्ण है। इस में एक और बहुत बड़ी अनियमितता है के आंगनवाड़ी केंद्र बनाना था केवंटी पंचायत में और बना दिया कोयलास्थान में। जदयू नेता श्री अंसारी ने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है और वे सरकार से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे।

Share

Leave a Reply