आईजी कार्यालय में ट्रिपल लोड बाइक सवार के घुसने से मची अफरातफरी।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक अचानक से लहेरियासराय स्थित आईजी कार्यालय कैम्पस में घुसे और फिर वहां लगी आईजी की गाड़ी के बगल से बाइक निकालने का प्रयास करने लगे तो एक सिपाही ने रोक दिया। इसके बाद पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ केलिए रोका। बाइक बाहर लगाने के बहाने बाइक चलाने वाला युवक बाइक लेकर भाग गया। बाकी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गयी। दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें कल्याण विभाग में काम था। किसी व्यक्ति से कल्याण विभाग पूछा तो उसने आईजी कार्यालय की तरफ इशारा कर दिया। इसी कारण गलती से इधर चले आये। तत्काल आईजी कार्यालय कर्मियों द्वारा युवकों के आता-पाता सत्यापन केलिए दोनों युवकों को लहेरियासराय थाना को सौंप दिया गया था।

