Home मुख्य कालेधन वालो के समर्थन में दुकान बंद करने वाले से कभी खरीदारी न करने का संकल्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2016

कालेधन वालो के समर्थन में दुकान बंद करने वाले से कभी खरीदारी न करने का संकल्प। Voice of Darbhanga

img_20161125_161037_953

दरभंगा: नोटबन्दी के विरोध में तिलमिलाये विपक्षी नेताओं द्वारा कालाधन वालो के समर्थन में 28 नवम्बर को बंद का घोषणा कर अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है जिसे भाजपा युवा मोर्चा की टीम कभी सफल नही होने देगी।
उपरोक्त बाते दरभंगा भाजपा के चर्चित युवा नेता बालेंदु झा “बालाजी” ने शुक्रवार को सुपौल में पहकी बार आयोजित विद्यापति समारोह के सफल संचालन केलिए सम्मान प्राप्त करते समय कही। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री संदीप ठाकुर ने पहले विद्यापति पर्व समारोह सुपौल के सफल आयोजन में सहयोगी भूमिका निभाने वाले दरभंगा के चर्चित युवा नेता बालेन्दु झा “बालाजी “स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया तथा उनको और उनकी टीम को सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया। श्री झा ने कहा कि 28 नवम्बर को युवा मोर्चा की टीम पुरे शहर में सक्रिय रहेगी और किसी भी दुकान को जबरन बन्द नही कराया जाय, इस बात का ख्याल रखेगी।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम कालाधन के समर्थन में दूकान बन्द रखने वाले किसी दुकान से कभी खरीदारी नही करने का संकल्प लेती है और आह्वान करते हैं कि देश के प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व कदम के समर्थन में तमाम आम जनता भी संकल्प ले कि जो दूकानदार कालाधन वालों के समर्थन में 28 को अपने दुकान बंद करते हैं, उस् दूकान से आजीवन कोई खरीदारी नही करेंगे।

Share

Leave a Reply