
पूर्व मुखिया द्वारा रखने कूपन नही लौटाने के कारण सरकारी लाभ से वंचित कई दलित परिवार।

हायाघाट: प्रखंड के मलहिपट्टी दक्षणि पंचायत के कई परिवार राशन कार्ड और कूपन के अभाव में सरकारी लाभ से वंचित है और इनलोगो को न तो अनाज ही मिल पा रहा है और न ही किरासन। जिसको लेकर इनलोगो ने वर्तमान मुखिया मोहम्मद लाल बाबु को कहा। जब हमने मुखिया जी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पिछले कई महीने से इस समस्या को लेकर उन्होंने हायाघाट अंचलाधिकारी को कहा तो वहाँ से आश्वाशन मिला की इस समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। उपेक्षित जनता से जानकारी प्राप्त हुई की पूर्व मुखिया श्रीमती पूनम देवी पति रामनरेश महथा के पास कई लोगो का कूपन और राशन कार्ड जमा है जो मांगने पर भी नहीं दिया जा रहा है। यदि यह मिल जाता तो लोगो को सरकारी लाभ मिलना शुरू हो जाता। अब देखना है कि इन उपेक्षित लोगो की भलाई के लिए प्रशाशन की ओर से कोई पहल होता है या नहीं। विदित हो की जो लोग उपेक्षा के शिकार है वो इस पंचायत के बलहा और चिकनी गाँव के दलित और महादलित वर्ग के लोग है।

