
खैरा लूटकांड में निर्दोष ग्रामीणों को फ़साने के विरोध में माले का प्रतिवाद मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले के पतोर ओपी अंतर्गत खैरा बिस्कुट लूट कांड में 150 गरीब निर्दोश ग्रामीणों को फँसाने व दो निर्दोश लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा (माले) खैरा लोकल कमिटी के नेतृत्व में खैरा गांव से उसमामथ, मदनपुर होते हुए पतोर स्कूल तक प्रतिवाद मार्च किया. प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व माले जिला कमिटी सदस्य प्रवीन यादव, धनराज महतो, जीवक्ष सहनी और लक्षो महतो ने किया. प्रतिवाद मार्च पतोर स्कूल में प्रतिवाद सभा में तब्बदिल हो गया. मुकेश राम की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए माले के राज्य कमिटी सदस्य सह बहादुरपुर प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि बिस्कुट लूट कांड का साजिशकर्ता खैरा के सरपंच संजय सिंह हैं जिसकी मौजूदगी में स्कुल से छुट्टी के बाद निकलरहें हैं बच्चों को बुलाकर बिस्कुट लेने के लिये बुलाया और पंकज सिंह के स्टाफ ने दिया. इस घटना के एक गहरी साजिश हैं जिसको पुलिस नजरअंदाज कर रही हैं. माले नेता ने कहा कि बैंक के लोन को पचाने के लिए ही सोची-समझी साजिश करके ग्रामीणों को फसाया गया हैं. ग्रामीण बिना किसी आक्रोश व लड़ाई के कैसे किसी फैक्ट्री को लूट सकते हैं. इस बिन्दु से अगर जांच करें तो साफ पता चलेगा कि सरपंच संजय सिंह ने अफवाह उड़ाया था जो पूरी घटना के दौरान फैक्ट्री पर मौजूद था. प्रशासन को तो सरपंच पर मुकदमा कर गिरफ्तार करना चाहिए था जिससे पूरी सच्चाई सामने आयेगी. अगर जल्द ही तमाम गरीबों को बिस्कुट फैक्ट्री लूट कांड से बरी नहीं किया गया तो 28 नवंबर को एसडीपीओ सदर के समक्ष ग्रामीणों का प्रदर्शन किया जायेगा. माले नेता मो जमालुद्दीन ने कहा कि खैरा में जाकर एस डीपीओ सदर ने जाकर गरीबों की पूरी सुनें बगैर चले आये और उल्टे उन गरीबों को धमकाने का काम किये इसके खिलाफ माले प्रतिवाद करेंगे. पूर्व प्रमुख् हरि पासवान ने कहा कि खैरा जैसे राजपूत दबंग गांव में कमजोर गरीब लोग बिस्कुट फैक्ट्री को लूट लेंगे ये पहली ही नजर में झूठ के बुनियाद पर गढ़ी कहानी हैं. सभा को प्रवीण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस जुल्म के खिलाफ सभी गरीबों को मिलकर प्रतिवाद करना होगा. सभा को गंगा प्रसाद महतो, जीवक्ष सहनी, रामजी महतो, शीला देवी, चन्दन कुमार, हरिलाल महतो, मकसुदन पंडित, रामबहादुर सदा आदि ने सभा को संबोधित किया. विदित हो कि पतोर थाना के समक्ष के प्रदर्शन करने के पूर्व के घोषणा के बाद थानाध्यक्ष ने माले नेताओं को प्रदर्शन से पहले वार्ता करने को बुलाया जिसमें माले नेता अभिषेक कुमार, मो0 जमालुद्दीन, हरी पासवान, प्रवीण कुमार और जीवक्ष सहनी ने वार्ता किया. माले नेताओं को आश्वासन दिया कि गरीबों को किसी हाल में नहीं फंसाया जायेगा और और पुरे मुकदमा से बरी करवाया जायेगा. निर्दोश लोगों को किसी भी हाल में जेल नहीं भेजेंगे. इसी आधार पर थाना के प्रदर्शन को प्रतिवाद सभा में तब्बदिल किया गया.

