Home मुख्य खिरोई नदी किनारे मृत मिला युवक हत्या के आरोप में जा चुका है जेल। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 25, 2017

खिरोई नदी किनारे मृत मिला युवक हत्या के आरोप में जा चुका है जेल। Voice of Darbhanga

IMG_20170426_062206

दरभंगा: रविवार को कमतौल थाना क्षेत्र के खिरोई नदी किनारे मिले मृतक युवक की पहचान हो गयी है। इस संदर्भ में मंगलवार को वॉइस ऑफ़ दरभंगा से एक्सकलुसिव बातचीत में जानकारी देते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक मूल रूप से जाले थाना के मिर्जापुर मस्सा का रहने वाला था जो कि सपरिवार मुंबई में जा कर बस गया था। वहां ये दोनों भाई ड्राइवर की नौकरी करता था। वहीँ यूपी के रहने वाले एक व्यक्ति दिनेश चौरसिया नामक व्यक्ति के हत्या के आरोप में जेल में बन्द था। दो महीने पहले ही वह जेल से निकला था। पहले यह कोइसर(ई0) में महादेव की चॉल में रहता था। बाद में अपना पता बदल लिया था और सपरिवार पालघर जिले के नाला सुपारा में रहता था। मृतक श्याम जी ठाकुर मुंबई में घर पर लोगो को गोवा जाने की बात कह कर निकला था। पर उसकी लाश बिहार में उसके मूल गृह क्षेत्र के इलाके में कैसे मिली, यह अभी तक पहेली बनी हुई। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि मृतक के परिजन से पुलिस का संपर्क हो गया है और परिजन दरभंगा पहुँच रहे हैं। उनके दरभंगा पहुँचने पर उनसे कुछ और जानकारी मिल सकती है जिसके बाद सारे रहस्यों पर से पर्दा उठ सकता है।

Share

Leave a Reply