
पतंग उड़ाने के बच्चों के विवाद में भिड़े परिजन, चार घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के कोतवाली चौक ओपी अंतर्गत भटियारिसराय मुहल्ले में पतंग उड़ाने के विवाद के कारण बच्चों के झगड़े में परिजनों के भीड़ जाने से हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोगों के घायल हो जाने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू राम ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी उपेंद्र राम ने अपने बहन बिमल देवी और तीनो पुत्र विकास्, विवेक एवं आकाश के साथ मिलकर उनके एवं परिवार के साथ मारपीट की जिसमे उनके साथ साथ प्रदीप राम, नंदनी कुमारी एवं नूतन कुमारी घायल हो गयी। सभी का इलाज डीएमसीएच में कराया गया है। हलाकि कि दूसरे पक्ष के लोगो द्वारा भी बाद में बारी बारी से डीएमसीएच में भर्ती होने एवं इलाज करवाने की सूचना मिली।

