Home मुख्य कोर्थु में हुए दलित अत्याचार के सीपीएम का एक दिवसीय धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2016

कोर्थु में हुए दलित अत्याचार के सीपीएम का एक दिवसीय धरना। Voice of Darbhanga

img_20161124_215240_133

दरभंगा : घनश्यामपुर के कोर्थू गांव के भूदान पर्चाधारियों दलितों पर हुए अत्याचार के खिलाफ व्यपाक आंदोलन का फैसला माकपा ने किया है. जिलामंत्री अविनाश ठाकुर ने गुरुवार को पोलो मैदान में एक दिवसीय धरना के दौरान बताया कि पिछले छ: महीनों से दलितों गरीबों की बेदखली के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है. लेकिन प्रशासन असंवेदनशील बना हुआ है. उन्होंने कहा कि जिले में सैकड़ों जगहो पर पर्चाधारी को बेदखल किया गया है. उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि कोर्थू पंचायत के भूदान तटबंधी और गैर मजरूआ जमीन को तत्काल सर्वे कर उसे दलितों गरीबों में बांटा जाय. धरना में दिलीप भगत, नरेंद्र मण्डल, सरोज चौधरी आदि समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply