Home Featured व्यवसायी से मारपीट के आरोप में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष व एसआई निलंबित

व्यवसायी से मारपीट के आरोप में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष व एसआई निलंबित

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में व्यवसायी आनंद कुमार खेतान व उनके भाई के साथ मारपीट व प्रताड़ना के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर थानाध्यक्ष अंकित कुमार चौधरी व एसआई मनोज कुमार शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया गया। दोनों का मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा बनाया गया।नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी वार्ड-4 के व्यवसायी आनंद कुमार खेतान ने 1 फरवरी को चालान जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। महिला एसआई अंशु कुमारी से कहासुनी के बाद लौटे, फिर दोबारा गए।

Advertisement

आरोप है कि एसआई मनोज कुमार ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया। भाई सतीश खेतान के आने पर थानाध्यक्ष व एसआई ने कंप्यूटर कक्ष में दोनों को घसीटकर ले जाकर गाली-गलौज व लात-घूंसे मारे। सिर व आंख में गंभीर चोटें आईं। धमकी दी गई कि शिकायत पर झूठे केस में जेल भेज देंगे। एसएसपी दरभंगा ने बिरौल एसडीपीओ को जांच सौंपी। रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की गई, जिस पर निलंबन का आदेश जारी हुआ।

Advertisement

थानाध्यक्ष अंकित चौधरी पर पहले भी गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय राजेश शर्मा ने डीआईजी व एसएसपी को शिकायत की थी कि कांड 163/24 में जमानत के बावजूद 29 नवंबर 2025 की रात पुलिस बल उनके घर पहुंचा, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, परिवार व महिलाओं से अभद्रता की। टीम में महिला पुलिसकर्मी न होने का भी आरोप। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस के रवैये से बार-बार विवाद उठ रहे हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement
Share