Home मुख्य मजदूर दिवस के अवसर पर नगर निगम मजदूर संघ का हुआ विधिवत गठन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 1, 2017

मजदूर दिवस के अवसर पर नगर निगम मजदूर संघ का हुआ विधिवत गठन। Voice of Darbhanga

IMG_20170502_071333

दरभंगा: भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में नगर निगम परिसर में सफाई, संविदा एवं दैनिक मजदूरों की बैठक पिंटू राम के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन संघ के जिला मंत्री आर के दत्ता ने किया। इस अवसर पर नगर निगम के सभी संवर्ग के मजदूरों के साथ हो रहे शोषण, जुल्म मनमानी एवं मनमानी के खिलाफ आंदोलन तेज करने एवं मजदूरों को वाजिब हक व अधिकार दिलाने के लिए “नगर निगम मजदूर संघ” का गठन विधिवत रूप से किया गया। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष-अमर राम, महासचिव (महामंत्री) पिंटू राम, उपाध्यक्ष-महेश राम, कोषाध्यक्ष-क्रांति राम, संगठन मंत्री-मन्नू राम संयुक्त, सचिव-भवेश सिंह, सह संगठन मंत्री रिंकू कुमार राम, उपसचिव-संजीव राम, सहायक मंत्री-प्रकाश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य ललिया देवी, सुमनी देवी, सुधीर कुमार, मोहम्मद शहजादे, जिया कुमार, मुन्नू राम, रोहित राम, मिथुन राम, कनवर राम एवं मीडिया प्रभारी राहुल कुमार बनाए गए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए बीएमएस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ0 ए0के0 सिन्हा ने कहा कि नगर निगम मजदूरों को वाजिब मजदूरी व हक अधिकार की हकमारी करने के खिलाफ 11 मई को नगर निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय ऑटो मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि आज तक राज्य सरकार की गलत नीति एवं नगर निगम मजदूरों के नाम पर स्वार्थवादी एवं अराजकतावादी संगठन चलाने वाले लोगों की गलत मानसिकता की राजनीति के कारण नगर निगम मजदूरों को वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है। बैठक को संबोधित करने वालों में संघ के मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता उर्फ हीरा, भाजपा नेता चमरू महतो, क्रांति राम, राधा देवी, मो0 मुर्तजा, संतोष महतो, उमेश मलिक, धर्मेंद्र राम, रविंद्र कुमार, गीता देवी, मीना देवी, दीपक राम आदि भी शामिल थे।

Share

Leave a Reply