
शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की छात्र समागम ने। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छात्र समागम के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार राय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन देकर +2 जयानंद उच्च विद्यालय बहेरा में शिक्षको की कमी को देखते हुए जल्द से जल्द शिक्षको की कमी को दूर करने का अनुरोध किया है। श्री राय ने बताया कि 2500 विद्यार्थियो में सिर्फ 20 शिक्षक है और ऐसे में विद्यार्थियो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर 30 दिनों के अंदर इस समस्या पर ध्यान नही दिया गया तो मजबूरन छात्र समागम अनिश्चित कालीन आमरण व अनशन, धरना प्रदर्शन पर उतारू होगा जिसकी सारी जबाबदेही जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी। आवेदन की कॉपी जिला पदाधिकारी, माननीय राज्यपाल बिहार पटना, माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सरकार,माननिय मुख्यमंत्री बिहार सरकार को भी दिया गया है।

