
लालबाग की टीम ने दरभंगा रॉयल को 6 विकेट से हराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच लालबाग क्रिकेट क्लब और दरभंगा रॉयल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दरभंगा रॉयल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और मात्र 15.5 ओवर में 57 रन पर ही पूरी टीम सिमट गयी। दरभंगा रॉयल के ओपनिंग बल्लेबाज दीपक ने चार चौके के मदद से सबसे ज्यादा 17 रन बनाया । वही आधी टीम अपना खाता भी नही खोल पायी । वही लालबाग के ओर से गेंदबाज विक्रम 3 विकेट और अनीश ने 4 विकेट झटके और लालबाग के गेंदबाजों ने 22 रन एक्स्ट्रा के रूप दिया। वही जबाबी कार्रवाई में उतरी लालबाग की टीम महज 8.5 ओवर में ही 58 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। लालबाग की ओर से बल्लेबाज पोलार्ड ने 12 और अनीश 8 रन बनाया और बल्लेबाज लॉबी 4 चौको के मदद से 16 रन बनाकर नावाद रहे । मैन ऑफ द मैच लालबाग के अनीश को दिया गया। कल कपिल स्पोर्ट्स और पोयैजन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा । इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष सुमित कुमार झा, आयोजक मुरली झा, सचिव अविनाश झा, विकाश मिश्रा, विकाश झा, रतीश झा अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

