
लनामिविवि में डिग्रीवन परीक्षा 2016 का प्रोग्राम प्रकाशित। Voice of Darbhanga

दरभंगा (संवाद सूत्र):
लनामिविवि में डिग्रीवन परीक्षा 2016 का प्रोग्राम प्रकाशित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डा. कुलानंद यादव ने बताया कि वोकेशन व प्रतिष्ठा विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक होगी। परीक्षा का प्रोग्राम विवि की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। मालूम हो कि पहले यह परीक्षा 18 नवंबर से निर्धारित थी। अपरिहार्य कारणों से पहले 18 व 19 नवंबर तथा 5, 6 व 7 दिसंबर की परीक्षा को स्थगित किया गया था। लेकिन, 19 नवंबर को हुई परीक्षा परिषद की बैठक में पुन: सभी परीक्षा को स्थगित करने के साथ ही 30 नवंबर से परीक्षा लेने पर सहमति बनी थी। वंचित छात्रों को 25 नवंबर तक पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र भरने का निर्णय लिया गया।

