
भूमि विवाद में एक ही परिवार के महिला सहित छः जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के थाना क्षेत्र के अमोई गांवों में बुधवार की देर शाम को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के महिला सहित 6 लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए बुधवार देर रात डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जख्मियों में विश्वनाथ सहनी 45 वर्ष उसके पुत्र दीपक साहनी 24, जितेंद्र कुमार सहनी 24, शंभू कुमार सहनी 16, वर्षा कुमारी 18 व काजल कुमारी 15 है। जख्मी विश्वनाथ साहनी ने बताया कि मेरे मौसेरे भाई से भूमि विवाद पहले से चला आ रहा है जिसका न्यायालय में केस भी चल रहा है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले मेरी पत्नी का मृत्यु गयी थी। जिसका श्राद्ध कर्म 8 दिसंबर से शुरू हो रहा है। उसी की तैयारी में हम लोग लगे हुए थे। अचानक आज साधु सहनी,सतन साहनी, रामाशीष सहनी, फूलो सहनी, राजा सहनी, मनोज सहनी, ब्रह्मदेव सहनी कुछ अन्य लोग अचानक लाठी, डंडा, फट्टा हाथ में ईंट लिए हुए पहुंच गया और हम लोगों को मारना शुरू कर दिया हल्ला-गुल्ला होने पर गांव के लोगों ने आकर हम लोगों की जान बचाई उन्हीं लोगों के सहयोग से हम लोगों को इलाज के लिए यहां लाया गया।

