
भूमि विवाद को लेकर संयुक्त सुनवाई आयोजित। Voice of Darbhanga

कमतौल : जिला अधिकारी के आदेश पर शनिवार को कमतौल थाना पर जाले अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी व थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने एक साथ शिविर लगा कर आधा दर्जन भूमि से संबंधी मामलों का सुनवाई किया. मौके पर दोनों पक्षो को कई आवश्यक निर्देश देते हुए पुन: अगले शनिवार को सुनवाई की तिथि रखते हुए समय पर उपस्थित रहने को कहा. वही आज के शिविर में एक मामला को निष्पादन भी किया गया.

