Home Featured उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 31 जनवरी को होगा दरभंगा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद।
Featured - मुख्य - January 28, 2026

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 31 जनवरी को होगा दरभंगा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद।

दरभंगा: समाहरणालय ने बताया कि माननीय उपमुख्यमंत्री-सह-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री की अध्यक्षता में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को प्रेक्षागृह, दरभंगा में राजस्व से जुड़े भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन होगा।

Advertisement

प्रथम पाली में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 2:30 तक चलेगा। इसमें आम नागरिकों के साथ राजस्व अधिकारी, कर्मचारी, अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता व अपर समाहर्ता शामिल होंगे।द्वितीय पाली में अपराह्न 3:30 से 5:00 बजे तक राजस्व विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसमें परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में लंबित वाद आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।द्वितीय पाली में जिला के सभी अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Share