Home मुख्य देर रात फुटवेयर के दुकान में आग से लाखों का नुकसान। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 31, 2016

देर रात फुटवेयर के दुकान में आग से लाखों का नुकसान। Voice of Darbhanga

zcamera-20161031_065527

दरभंगा: सिंघवाड़ा प्रखंड के सिंघवाड़ा बाज़ार में देर रात फुटवेयर की दुकान आग लगने से लाखों के नुकसान की खबर है। सिंघवाड़ा के सदहा गाँव निवासी वीरू साह की वर्षो पुरानी चप्पल जूतों की दुकान है। दीवाली की रात पूजा करके दूकान का शटर बन्द करके दीप अगरबत्ती जलता छोड़ कर चले गए। उनके जाते ही दूकान में आग की लपट अंदर से आती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना श्री साह एवं स्थानीय प्रशासन को दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँची पर तबतक स्थानीय लोगों ने आग पर लगभग काबू पा लिया था। बचा खुचा काम फायर बिग्रेड की टीम ने कर दिया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है। कोई अगरबत्ती तो कोई शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदाजा लगा रहे थे।

Share

Leave a Reply