Home मुख्य देर रात तक होता रहा तािजया जुलूस का मिलान। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 13, 2016

देर रात तक होता रहा तािजया जुलूस का मिलान। Voice of Darbhanga

img-20161012-wa0169

दरभंगा  : शाम चार बजे से दरभंगा शहर एवं आसपास के इलाको से अखाड़ों का मिलान चौक आने का सिलसिला शुरु हो  गया. शिवधारा, एकमी आदि स्थानों के अखाड़ों को दरभंगा गुदरी बाजार होकर मोगलपुरा, बेंता, पंडासराय, खाजासराय आदि स्थानों के अखाड़ों को रहमगंज व नाका 5 होकर मिलान चौक पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. वहीं मिल्की चक, दिलावरपुर आदि स्थानों के अखाड़ों को दोनार होकर मिलान चौक की ओर रुख रहा. इसी प्रकार भन्नी-भलका, शीशो, एकमी, तारालाही, कादिराबाद, बेंता, मोगलपुरा, ओझौल आदि स्थान के अखाड़े अपने अपने निर्धारित रुटों से मिलान चौक पहुंचे.
विभिन्न अखाड़ो के खिलाड़ी परंपरागत हथियार से प्रहार एवं बचाव का करतब दिखाते रहे. मार्ग में पड़नेवाले विभिन्न चौक चौराहों पर ये लाठी, भाला, तलवार, फरसा, क्रीच आदि का करतब दिखाते रहे. नाकां नबर 5 पर अखाड़ों का करतब देखनेवालों की अच्छी संख्या रही. वहीं मिलान चौक पर अखाड़ों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन के साथ मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply