Home मुख्य देर रात उत्पाद विभाग ने ताड़ी की दुकान से चार लोगों को गिरफ्तार किया।
मुख्य - September 4, 2016

देर रात उत्पाद विभाग ने ताड़ी की दुकान से चार लोगों को गिरफ्तार किया।

zcamera-20160904_130929
दरभंगा। अभिषेक कुमार
अब शराबी ही नही, लगता है ताड़ी पीने वाले भी शायद उत्पाद विभाग के उत्पात से नही बचने वाले हैं। गत रात्रि कादिराबाद बस स्टेंड से ताड़ी की दूकान से उत्पाद विभाग की टीम ने कादिराबाद के अशोक साह, सूरज महतो, नीम पोखर के अजय साह एवं बेलादुल्लाह के मुन्ना ठाकुर सहित सभी चारो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगो ने बताया कि ये सभी गरीब तबके के मजदूर हैं और ताड़ी पी रहे थे। पर आज सुबह जब एक स्थानीय प्रतिनिधि ने इस बाबत उत्पाद अधीक्षक से बात की तो उन्होंने बताया कि ये ताड़ी के दूकान में दारु पी रहे थे। सभी का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि ब्रीथ एनालाइजर में इनका रिपोर्ट मात्र 20 से 30 प्रतिशत ही पाया गया। इन्हें हिरासत में लिए एक पुलिस वाले ने बताया कि ताड़ी की दुकान में ताड़ी पीना भी गैरकानूनी है।
बहरहाल, लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि ताड़ी पीने वाले गरीब मजदूर ब्लैक से महंगी दारु खरीद कर पीना शुरू कर दिए या रसूखदारों पर हाथ डालने से हाथ जलने का खतरा होने पर उत्पाद विभाग अब गरीबों को ही अपना नरम चारा बना रहा है!

Share

Leave a Reply