
देर रात गन्ने के सिट्ठी से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में देर रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में चार बाइक भी जब्त किए गए हैं। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के अमताही गांव के बगल में रेलवे फाटक के पास एक गन्ना पेड़ने वाला मशीन एक झोपड़ी के पास था और वहीँ गन्ने के सिट्ठी के ढेर में दारु छुपा कर रखा जाता था। वहीँ से खरीदार दारु ले जाते थे। मंगलवार रात भी चार बाइक सवार दारु ले जाने पहुंचे थे। पर पुलिस को देख तीन लोग बाइक छोड़ कर भाग गए जबकि गन्ना पड़ने वाला बाइक के साथ पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति नजरा मोहमदा गांव निवासी सुन्दर ठाकुर का पुत्र लक्ष्मण ठाकुर है। लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कि वह गरीब है और लालच में फंस गया। शराब का असली मालिक वकील यादव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 367 बोतल शराब बरामद हुआ जिसमे 180एमएल का 318 रॉयल स्टैग, 27 बोतल इम्पेरियल ब्लू तथा 750 एमएल का 12 इम्पेरियल ब्लू शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वकील यादव की गिरफ्तारी केलिए भी छापेमारी जारी है।

