Home मुख्य मुखिया के नेतृत्व में जनवितरण विक्रेता का घेराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 17, 2017

मुखिया के नेतृत्व में जनवितरण विक्रेता का घेराव। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1489801122877

केवटी : प्रखंड के कर्जापट्टी  पंचायत के लाधा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को वहां के डीलर ललित कुमार साह के जन वितरण प्रणाली के दुकान  को योजना मद की खादान वजन में कम देने निर्धारित से अधिक मूल्य लेने तथा  समय पर दुकान नहीं खोलने यादि मांगो को लेकर घेराव किया. इसका नेतृत्व वहां के मुखिया किशोर कुमार झा ने किया. उपभोक्ताओं का कहना था कि सरकारी योजना मद के अनाज चावला और  गेहूं की वजन में कम दिया जा रहा है मूल्य भी निर्धारित से अधिक लिया जाता है. उनका कहना था कि डीलर चावल का मूल्य 3 रुपये  के बदले  4 और गेहूं का  2 के बदले  3   ले रहा है समय पर दुकान  भी नहीं खुलता है ।जबकि माह दिसंबर 016 का अनाज 27 फरवरी 2017 को ही उठाया गया, लेकिन अभी तक इसका वितरण नहीं किया गया. इसलिए परिस्थितिवश यह कदम उठाना पड़ा. मुखिया ने इसकी जानकारी वीडीओ व  सीओ को दिया. सूचना मिलते ही वीडियो मो. तौकीर हाशमी तथा सीओ संतोष कुमार सुमन वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारी ने डीलर से भंडारण पंजी उपलब्ध कराने को कहा जो तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया. सूचना पट पर भी कुछ नहीं लिखा पाया गया. जिसपर  अधिकारियों ने डीलर को फटकार लगायी. अधिकारियों  ने तत्काल उठाए गए 10 दिसंबर की अनाज को वितरण करने के आदेश दिए और सही वजन  और निर्धारित मूल्य लेने की हिदायत दी. इसके बाद अधिकारी  पंचायत के दूसरे डीलर  शिवजी मंडल  के जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच के लिये  पहुंचे. जहां दुकान बंद पाया गया. अधिकारियों ने दोनो डीलर से स्पष्टीकरण पुछे जाने की बात कही.

Share

Leave a Reply