
चौगमा में विधिक जागरूकता शिविर: नशामुक्ति व मध्यस्थता पर जोर।
दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर बेनीपुर नगर परिषद के चौगमा वार्ड-8 सामुदायिक भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्र ने की। उन्होंने नालसा डान स्कीम की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, इसलिए कानून के साथ जनजागरूकता जरूरी है।

पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0’ अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद जैसे घरेलू हिंसा, वैवाहिक मामले व बंटवारा आसानी से मध्यस्थता से निपटाए जा सकते हैं। उन्होंने 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य मामलों के निपटारे की अपील की। साथ ही नालसा जागृति स्कीम, बाल विवाह निषेध व वीर परिवार सहायता योजना की जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता जीव नाथ झा व पार्षद आनंद कुमार झा ने कर्तव्यनिष्ठा पर जोर दिया। मौके पर प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, किसान सलाहकार विनय कुमार, आंगनबाड़ी सेविका रंजना, पीएलवी नीतीश कुमार राम, हर्ष कुमार झा, अकबर अली आदि उपस्थित थे।


