Home मुख्य सीतामढ़ी के विधान पार्षद ने शहीद के परिजनों को दी 50 हज़ार की सहायता राशि। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 29, 2017

सीतामढ़ी के विधान पार्षद ने शहीद के परिजनों को दी 50 हज़ार की सहायता राशि। Voice of Darbhanga

IMG_20170430_060027दरभंगा: सीतामढ़ी के भाजपा के विधान पार्षद दिवेश चंद्र ठाकुर शनिवार को दरभंगा पहुँचे। वे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए नरेश यादव के परिजनों से मिलने अहिला पहुँचे। वहां उन्होंने अपने वेतन से शहीद के परिजनों को 50 हज़ार की सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद वे पेट्रोल काण्ड के शिकार मनोज चौधरी के परिजनों से मिलने कबिलपुर पहुँचे। वहां भी उन्होंने जल्द अपने वेतन से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए श्री ठाकुर ने सवाल उठाया कि क्या बिहार सरकार की नजर में दारु पीकर मरने वाले और देश के खातिर शहीद होने वाले दोनों का एक हैं जो दोनों को सहायता राशि एक जैसी दे रहे हैं? मनोज चौधरी हत्यकाण्ड पर भी बोलते हुर श्री ठाकुर ने कहा कि दिन दहाड़े इस तरह की घटना का घटित होने जंगलराज नही तो क्या है। मामवता को शर्मसार करने वाले इस घटना में सरकार ने अभी तक सुध भी नही ली। ये सरकार सिर्फ वोट बैंक के अनुसार सुधि भी लेती है। अबतक स्पीडी ट्रायल शुरू नही होने को लेकर श्री ठाकुर ने पुलिस जांच की मंशा पर भी सवाल उठाये।

श्री ठाकुर के साथ उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत कुमर झा ने कहा कि श्री ठाकुर का दूसरे जिला से आकर पहले ऐसे प्रतिनिधि है जिन्होंने अपने सैलरी से आर्थिक मदद शहीद को दी है। निश्चित रूप से सभी स्थानीय प्रतिनिधियों केलिए भी यह एक उदाहरण है। उपस्थिति अन्य लोगो में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, आदित्य नारायण मन्ना आदि प्रमुख थे।

Share

Leave a Reply