Home मुख्य जाले विधायक ने एक ही दिन में किया तीन सड़क निर्माण का शिलान्यास। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2016

जाले विधायक ने एक ही दिन में किया तीन सड़क निर्माण का शिलान्यास। Voice of Darbhanga

img_20161119_175456_980

दरभंगा: मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत छत्तीस अहियारी डब्लूडी से चहुंटा सीमा मधुबनी (कुल 380 मीटर), देवड़ा पीडब्लूडी से बंधौली पश्चिम टोल तक व मोदी पोखर से गररी गुमती तक के पथ का शिलान्यास जाले के विधायक जीवेश कुमार मिश्र ने शनिवार को किया.

इस अवसर पर विधायक मिश्र ने कहा कि आज के इस विकास के दौर में हमारा जाले विधान सभा क्षेत्र सबसे पीछे चल रहा है. जब तक जाले का विकास नही होता तब तक हम चैन से नही बैठेंगे. समाज के कुछ लोग विकास के बाधक बने हुये है, उनका उदेश्य समाज में हो रहे विकास कार्यों को रोकना ही है, फिर भी मैं विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों का विधायक हूं.
मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि आप लोग खुद इस सड़क निर्माण कार्य में हो रही अनिमियतता की शिकायत खुद हमसे करें. उन्होंने कहा कि आज हमारे स्थानीय सड़क निर्माता हमसे खफा चल रहे है, उनका बस चले तो हमे आज ही विधायक पद से निकाला कर सकते है. लेकिन यह काम उनके बश का नही है. उन्होंने कहा कि जाले के विकास के लिये गुरुवार को मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक हुई थी जिसमे हमने जाले में बनी नव निर्मित सड़क की गुणवत्ता का मामला उठाया था और नवनिर्मित सभी सड़को की जांच की मांग की थी.
मुख्यमंत्री जी से सड़क जांच कराने का आश्वासन भी मिला है. तब से सभी ठीकेदार मुझे ही फ़ोन कर रहे है. मौके पर कमतौल मंडल अध्यक्ष अजित प्रसाद,महा मंत्री उमेश सिंह, डॉ.कवीश्वर ठाकुर, राश बिहारी चौधरी,पवन कुमार ठाकुर, सरपंच-सूर्य कान्त ठाकुर, समिति-सुभाष ठाकुर,पूर्व समिति-रविंद्र ठाकुर, शिक्षक-शैलेंद्र ठाकुर, पंडित पवन कुमार झा दिवाकर चौधरी सहित कई गण्यमान लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply