Home मुख्य स्थापना दिवस पर दुल्हन की तरह सजा डीएमसी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 22, 2017

स्थापना दिवस पर दुल्हन की तरह सजा डीएमसी। Voice of Darbhanga

IMG_20170223_060244

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज(डीएमसी) के स्थापना दिवस सह अलुमनाई मीट के समारोह का आयोजन गुरूवार को आडिटोरियम में होगा। इस समारोह को एतिहासिक बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य कोई कसर नही छोड़ रहा है। इसका उद्घाटन आर्यभटट विवि पटना के कुलपति डॉ. एसपी सिंह करेंगे। इसको लेकर डीएमसी दुल्हन की तरह सज गई है। आयोजन स्थल ऑडिटोरियम के अन्दर और बाहर रंगविरंगें फुलों से सजा दिया गया हैं। अतिथियों के स्वागत के लिए सुनहरे रंग के गेटों को अलग अलग मनमोहक फुलों से सजाया गया हैं। यह गेट एक दर्जन से अघिक बनाया गया हैं। अतिथियों के स्टेज की सजावट देखते ही बनती है। रंग विरंगें टेंटों में कलरफुल झालड़ लगाया गया हैं। इस कॉलेज के हरेक भवनों को आकर्षक बिजली बल्ब से सजा दिया गया हैं । इस कॉलेज में आज शाम का दृश्य दीपावली से कम नही लग रहा था। पूरा परिसर जगमगा रहा था। अतिथियों के स्वागत के लिए चार दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को लगाया गया हैं। आयोजन समिति के अधिकारी खुद देर रात तक आयोजन स्थल पर जुटे थे। इस समारोह के मौके पर कोई भी कमी नही हो इसकी समीक्षा भी स्थल पर कर रहे थे।IMG-20170222-WA0225 समारोह की शुरूआत आठ बजे सुबह से शुरू होगी। कॉलेज के ओल्ड भवन के परिसर में सुबह 8.30 बजे कॉलेज का झंडातोलन किया जाएगा। अल्मुनाई के छात्रों का मार्च पास्ट कॉलेज के ओल्ड भवन से प्रशासनिक भवन तक आएगा। केन्द्रीय पुस्तकालय में सुबह 10.30 बजे में कॉलेज के संस्थापक महाराजाधीराज रामेश्वर सिंह के चित्र पर माल्यर्पण किया जाएंगा। समारोह का उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा । इस समारोह के मौके पर साइंटिफिक सेशन 12.15 बजे आडिटोरियम में आयोजन होगा। पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं का मिलन समारोह का आयोजन दिन के 2.30 बजे तय किया गया है। छात्र छात्राओं की ओर से शाम के छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आडिटोरियम में होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ.आरके सिन्हा ने बताया कि समरोह के लिए यहां पुख्ता इंतजाम किया गया है।

Share

Leave a Reply