
साक्षात्कार में सफल चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध।

दरभंगा: पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान, केंद्रीय पुस्तकालय कैंपस, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियो के साक्षात्कार में सफल चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.lnmu.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। अतः प्रबंधन द्वारा सफल अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि दिनांक 10.09.2016 तक वो अपना सम्बंधित विभाग के निदेशक से अपना – अपना नियुक्ति पत्र प्राप्तकर संस्थान में योगदान समर्पित कर लें। 10.09.2016 के पश्चात सम्बंधित चयनित अभ्यर्थियों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा । उक्त सूचना पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान के निदेशक द्वारा दी गयी है।

